फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Gangori Bailey Bridge is shaking, putting the lives of thousands of commuters at risk.

Kotdwar News: गंगोरी बैली ब्रिज कांप रहा, हजारों यात्रियों की जान जोखिम में

Tue, 02 Jun 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 02 Jun 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Gangori Bailey Bridge is shaking, putting the lives of thousands of commuters at risk.
स्थानीय लोगों ने इसे सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला बताया
विज्ञापन

रात को वाहनों की आवाजाही के दौरान पुल से आती है तेज आवाजें
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गंगोरी बैल ब्रिज को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही है। पुल की स्टील प्लेटों के नेट-बोल्ट ढीले पड़ने से जहां प्लेटों में कंपन और आवाज आने लगी है वहीं स्थानीय लोगों ने इसे सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला बताया है। विशेषकर रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान पुल से तेज आवाजें सुनाई दे रही है।
हाल ही में पुल पर बढ़ते वाहनों के दबाव और उसकी स्थिति को लेकर भी सवाल उठे थे। अब स्टील प्लेटों के ढीले बोल्ट सामने आने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि चारधाम यात्रा में प्रतिदिन हजारों वाहन पुल से गुजर रहे हैं। ऐसे में समय रहते तकनीकी खामियों को दूर करना जरूरी है। पूर्व सभासद देवेंद्र चौहान ने कहा कि पुल की स्टील प्लेटों के नेट-बोल्ट ढीले पड़ना गंभीर विषय है। उन्होंने बीआरओ से तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने भी विभाग को पत्र भेजकर पुल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। बीआरओ के कमांडर राजकिशोर ने बताया कि विभाग को मामले की जानकारी मिल चुकी है। जल्द ही तकनीकी टीम पुल का निरीक्षण कर सभी ढीले बोल्ट कसने और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed