फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ganga festival celebrated in R.P. Khundoli, competitions held

Kotdwar News: राप्रावि खुंडोली में मनाया गंगा उत्सव, हुईं प्रतियोगिताएं

Tue, 04 Nov 2025 04:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 04 Nov 2025 04:08 PM IST
विज्ञापन
Ganga festival celebrated in R.P. Khundoli, competitions held
जयहरीखाल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुंडोली में गंगा उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने स्वच्छता और गंगा संरक्षण का संदेश दिया। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल नमामि गंगे के नोडल अधिकारी वरुण कुमार ने बच्चों को गंगा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व से अवगत कराया।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वच्छ गंगा, सुंदर गंगा विषय पर स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त गंगा से जुड़ी कला अभिव्यक्ति को दर्शाया। वहीं, भाषण में छात्र-छात्राओं ने गंगा नदी क्यों है महान विषय पर विचार रखे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्राध्यापक डॉ. वीके सैनी, डॉ. विनीता, अनुसेवक रूप सिंह, श्रेयांश नेगी, रजत नेगी, अनन्य बिष्ट, अभय नेगी, आरुष बिष्ट, अनुभव, कार्तिक, अंशुल आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन प्रधानाध्यापक गुलशन कुमार, बीआरसी नंदकिशोर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed