{"_id":"651ea9db9c6c0ea98e0e65e7","slug":"free-treatment-given-to-56-people-in-the-camp-kotdwar-news-c-50-1-sdrn1016-2816-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शिविर में 56 लोगों का किया निशुल्क उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शिविर में 56 लोगों का किया निशुल्क उपचार
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। नरेंद्रनगर ब्लॉक के खाड़ी में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। 56 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाई भी वितरित की गई। शिविर में लोगों की ईसीजी, ब्लड शुगर, लिवर इन्फेक्शन टेस्ट और खून की जरूरी जांचे भी की गई। शिविर के आयोजन को लेकर खाड़ी और आसपास के लोगों ने अमर उजाला फाउंडेशन का अभार व्यक्त किया है।
खाड़ी में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 28 साल के युवाओं से लेकर 80 साल के बुजुर्गाें की भी जांच कराई गई। डॉक्टर योगेश चंद्र गजरोला ने शिविर में आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार के बारे में उचित परामर्श दिया। कहा कि शिविर में जांच कराने पहुंचे अधिकांश लोग वायरल फीवर, शुगर, उच्च रक्तचाप से पीड़ित मिले हैं। उन्हें पौष्टिक भोजन लेने, योगाभ्यास करने का सुझाव दिया गया।
उन्होंने मौसम परिर्वतन के दौरान सर्दी, जुखाम और बुखार से बचने के टिप्स दिए। फाउंडेशन के लैब तकनीशियन संजय डालाकोटी ने खून के सैंपल लेने के साथ ही ईसीजी किए। आयोजन में फाउंडेशन के देवेंद्र नगरकोटी, सामाजिक कार्यकर्ता अरण्य रंजन, फूलदास, अनिल रौतेला, समीरा, सुनीता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
-- -- -
इनका क्या है कहना
मैं बीएसएफ से सेवानिवृत्त हूं। उम्र 80 वर्ष हो चुकी है। अमर उजाला ने ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का शिविर लगाकर एक अच्छी पहल की गई है। शहरों में तो लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल जाती है, लेकिन गांव के लोग इस मामले में काफी पीछे रहते है।
-सतीश सिंह, निवासी पिपलेथ गांव निवासी
अमर उजाला का आभार उन्होंने खाड़ी में स्वास्थ्य शिविर लगाया। मुझे बीपी की समस्या है और घुटनों में दर्द रहता है। कई जगह से उपचार करा रहा हूं। शिविर में आकर डॉक्टर ने घुटनों के दर्द की दवा देकर स्वस्थ्य रहने के लिए मनोबल बढ़ाया।
-पदम सिंह पंवार, कोटी गांव निवासी
-- -- -- -
गजा में आज लगेगा शिविर
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज (शुक्रवार) को गजा नगर पंचायत परिसर में सुबह 10 बजे से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शिविर दोपहर दो बजे तक चलेगा। शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर और अन्य जांच करने के साथ ही लोगों को निशुल्क दवाईयां भी वितरित की जाएगी।