फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Former Assistant Professor of Management at the charge of the NIT

पूर्व सहायक प्रोफेसर ने एनआईटी प्रबंधन पर लगाए आरोप

Tue, 17 May 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Tue, 17 May 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन

एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के पूर्व सहायक प्रोफेसर (संविदा) सुवदीप भटाब्याल ने एनआईटी प्रशासन पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मसले पर हाईकोर्ट की शरण लेने की बात कही है। इधर, एनआईटी प्रशासन ने सारे आरोपों को खारिज किया है।

विज्ञापन


फरवरी माह में एनआईटी ने पूर्व से संविदा में कार्यरत शिक्षकों के ग्रेड पे बढ़ाने के लिए साक्षात्कार लिए थे। हाल में इनका परिणाम घोषित हुआ है। इस प्रक्रिया में कंप्यूटर साइंस के सहायक प्रोफेसर भटाब्याल और कैमिकल इंजीनियरिंग के एपी डा. अपूर्व मंडल सफल नहीं हुए। इस पर एनआईटी ने उनका कांट्रेक्ट समाप्त करते हुए कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन


एनआईटी की कार्रवाई से नाराज भटाब्याल ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए संस्थान के निदेशक और प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसे काम के लिए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए, जिसकी वह अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे। संस्थान शिक्षक/कर्मचारियों को परेशान करने के लिए अपनी ओर से नए नियम निकालता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साल 2013 में एनआईटी बीओजी (शासकीय मंडल) ने प्रत्येक शिक्षक को शोध कार्य के लिए 10 लाख रुपये देने के आदेश दिए थे। जिसको दिया नहीं गया। एनआईटी उत्तराखंड टॉप 100 संस्थान में जगह नहीं बना पाया है। जबकि इसके साथ खुले एनआईटी इस सूची में हैं।


इधर, एनआईटी के कुलसचिव कर्नल सुखपाल सिंह ने बताया कि भटाब्याल को प्रक्रिया अनुसार कार्यमुक्त किया गया है। जो अभ्यर्थी साक्षात्कार में सफल नहीं रहता है, वह संविदा की शर्त के अनुसार स्वत: बाहर हो जाता है। जिम्मेदारी पूरी नहीं करने पर ही स्पष्टीकरण मांगा जाता है।


जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed