फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Football: Lansdowne Senior and Bhelda Boys won their matches

फुटबाल: लैंसडौन सीनियर और भेल्डा ब्वाइज ने जीते अपने मुकाबले

Wed, 08 Jan 2025 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Football: Lansdowne Senior and Bhelda Boys won their matches

विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। ऐतिहासिक पौराणिक गेंद मेला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति की ओर से डाडामंडी स्थित गेंद मेला मैदान में चल रहीं खेल प्रतियोगिताओं में फुटबाल व वॉलीबाल मैच खेले गए। फुटबाल मैच में लैंसडौन सीनियर, भेल्डा ब्वाइज व वॉलीबाल मैच में चाकीसैंण व भेल्डा छोटा विजयी रहे।फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला लैंसडौन सीनियर व मथुरा एफसी के खेला गया। पहले हाफ में लैंसडौन सीनियर ने 2 गोल किए। दूसरे हाफ में लैंसडौन सीनियर ने एक गोल किया। खेल के अंतिम क्षणों में मथुरा एफसी ने एक गोल दागा। इस तरह लैंसडौन सीनियर ने 3-1 अंतर से मैच जीत लिया।



दूसरा मुकाबला भेल्डा ब्वाइज व जयहरीखाल की टीमों के बीच खेला गया। पहले हाफ के 30वें मिनट में भेल्डा ब्वाइज के खिलाड़ी ने गोल दागकर अपनी टीम 1-0 की बढ़त दिला दी। कुछ ही समय के बाद भेल्डा ब्वाइज की टीम एक और गोल दागा। दूसरे हाफ में जयहरीखाल की टीम ने गोल उतारने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

इस तरह भेल्डा ब्वाइज ने 2-0 के अंतर से मैच जीत लिया।

वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला मैच बल्ली कांडई व चाकीसैण के बीच रोमांचक मुकाबला रहा। चाकीसैण ने मैच पर विजय हासिल की। दूसरे मैच में भेल्डा छोटा ने न्यू बौंठा को हराया। रेफरी की भूमिका प्रमोद कुकरेती, प्रभाकर रावत, महेश चौधरी ने निभाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि डाॅ. सुजाता रावत, पूर्व शिक्षाविद हनुमान सिंह रावत, मुकेश बड़थ्वाल और आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed