फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Folk artists will have life and accident insurance: Satpal Maharaj

लोक कलाकारों का होगा जीवन और दुर्घटना बीमा : सतपाल महाराज

Thu, 14 Oct 2021 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Folk artists will have life and accident insurance: Satpal Maharaj
सिद्धपीठ कालिंका मंदिर में क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महा? - फोटो : KOTDWAR
गढ़वाल और कुमाऊं के बीच स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ कालिंका मंदिर में मां कालिंका की मूर्ति की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोचार के साथ की गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि संस्कृति विभाग लोक कलाकारों का चयन ग्राम सभा, ब्लाक और नगर पालिका स्तर पर करने के बाद पहचानपत्र जारी करेगा। सभी सूचीबद्ध कलाकारों का जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा किया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के कलाकारों के लिए निकट के पंचायत घरों और सामुदायिक स्थानों में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसके बाद उनकी कला के आधार पर उन्हें श्रेणीबद्ध किया जाएगा। उन्होंने कालिंका मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर को भगवती सर्किट से जोड़ने और मंदिर से गढ़वाल-कुमाऊं की सभी सड़कों को जोड़ने की घोषणा की। इस मौके पर पर्यटन मंत्री के बेटे सुयश रावत ने मंदिर समिति को एक लाख रुपये दान दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सल्ट के विधायक महेश जीना, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, बीरोंखाल के ब्लाक प्रमुख राजेश कंडारी और मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने की सड़क के निर्माण और डामरीकरण की घोषणा
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने बीरोंखाल के अंतर्गत जोगीमढी-बयेडा संपर्क मार्ग, मोरूबैंड से धोबी घाट मोटर मार्ग, वेदीखाल-भरोलीखाल, फरसाडी-ठंगा मोटर मार्ग, रिखाड-धोबी घाट डामरीकरण, डांगू मल्ला-गुजिया महादेव, दिवोली-नोलापुर डामरीकरण, कोलरी-तलाई डामरीकरण, सेतूखाल-भरोलीखाल मोटर मार्ग का डामरीकरण, सराईखेत-जोगीमढी सड़क का डामरीकरण करने की घोषणा की।

नरेंद्र सिंह नेगी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
बैजरो। मां कालिंका की मूर्ति स्थापना पर आयोजित कार्यक्रम में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, अनिल बिष्ट और मीना राणा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय किया। इस दौरान लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने भजनों की प्रस्तुति दी जिस पर श्रद्धालु देर शाम तक झूमते रहे। नरेंद्र सिंह नेगी ने जै अंबे दुर्गा भवानी... की प्रस्तुति दी तो कई महिलाओं पर देवी अवतरित हो गईं। उन्होंने ऐजा दर्शन कैरि औला दुर्गा नारैणी.., बनि बनि का नौ छन तेरा.., जै कालिंका माई.., हेमवंत देश होला त्रिजुगी नारैण आदि भजनों की प्रस्तुति दी। मीना राणा जै धारी देवी कालिंका.. भजन की प्रस्तुति दी। इसके अलावा अनिल बिष्ट और विशन सिंह हरैला ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed