{"_id":"610a91758ebc3eaa086c1f0d","slug":"five-mining-workers-arrested-kotdwar-news-drn386480868","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन कर रहे पांच श्रमिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन कर रहे पांच श्रमिक गिरफ्तार
विज्ञापन
कोटद्वार की खोह नदी में भागते खनन श्रमिकों को पकड़ते राजस्व कर्मी।
- फोटो : KOTDWAR
प्रशासन ने खोह नदी में छापा मारकर अवैध खनन कर रहे श्रमिकों को पकड़ा है। एसडीएम के निर्देश पर नदी के किनारे एकत्र की गई रेत को नष्ट कर दिया गया और पकड़े गए पांच श्रमिकों के चालान काटे गए।
बुधवार को खोह नदी में अवैध खनन करने की सूचना मिलने पर एसडीएम योगेश मेहरा, सीओ अनिल कुमार जोशी पुलिस फोर्स और राजस्व कर्मियों के साथ खोह नदी में छापा मारा। पुलिस को आता देख नदी में खनन कार्य में जुटे श्रमिकों में भगदड़ मच गई। पुलिस और राजस्व कर्मियों ने श्रमिकों के पीछे दौड़ लगाकर पांच श्रमिकों को पकड़ लिया। इसके बाद एसडीएम ने उनसे पूछताछ की। इसपर अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों की ओर से उनसे खनन कराए जाने का मामला सामने आया। एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को रेत के लगे ढेर को नष्ट करने के निर्देश दिए।
एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली संचालकों ने श्रमिकों को खोह नदी में रेत एकत्र करने के लिए लगाया हुआ था। यह लोग नदी को खोदकर गड्ढे कर रहे हैं। उन्हीं गड्ढों में डूबने की दुर्घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को नदी के निरीक्षण के दौरान लोगों को नदी में खनन करते पाया गया। पांच लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। पूछताछ में किसी भी ट्रैक्टर स्वामी का नाम आने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।