{"_id":"5d62c1728ebc3e01307703db","slug":"expressed-anger-over-not-starting-promotion-process-kotdwar-news-drn317472030","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति की सूची जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति की सूची जारी करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में विभिन्न संवर्गों में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू न किए जाने पर गहरा रोष जताया गया। इस मौके पर शासन से एलटी से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति की सूची अविलंब जारी करने की मांग की गई।
रविवार को संगठन के कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष अब्बल सिंह रावत की अध्यक्षता में राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि शैक्षिक व्यवस्था में सुधार के लिए जहां शासन स्तर पर नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के तीन चौथाई विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के पद रिक्त चल रहे हैं, जिससे शिक्षण व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कहा कि यदि समय रहते पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आने वाले समय में विद्यालयों की स्थिति और भयावह हो जाएगी। कहा कि अधिकांश विद्यालयों में वरिष्ठ शिक्षक शिक्षण कार्य के साथ ही प्रधानाचार्य का पद भी संभाल रहे हैं। बैठक में एलटी से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति सूची जारी करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान करने, स्थानांतरण के तहत पारस्परिक अंतरमंडलीय व बीमार शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर स्थानांतरण में छूट देने व मॉडल स्कूलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई। बैठक में डब्बल सिंह रावत, आशीष खर्कवाल, मुकेश रावत, राजेंद्र कुमार भंडारी, पीएल बडोला, रतन सिंह बिष्ट, रवींद्र रावत, पारितोष रावत, बलवीर सिंह, पंकज ध्यानी, अमित बलूनी, धीरेंद्र रावत, जगदीश जोशी, विजेंद्र तोमर, संजय रावत, मनीष रावत, सतीश देवरानी, महेश कुकरेती, देवेंद्र राजपूत, मनमोहन रौतेला, रतन सिंह रावत, कुलदीप नेगी, सुमनलता, विनोद पंत, कांता रावत, अनीता रावत, अनीता बिष्ट व सरिता रौतेला आदि ने विचार रखे।