फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar: Expert team inspected all the bridges hit by the disaster, will report soon

Kotdwar: एक्सपर्ट टीम ने किया आपदा की चपेट में आए सभी पुलों का निरीक्षण, जल्द देगी रिपोर्ट

Thu, 17 Aug 2023 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 17 Aug 2023 07:43 PM IST
सार

मालन पुल के ढहने के बाद बीती 8 अगस्त की रात को गाड़ीघाट में खोह नदी पर बने मोटर पुल की एप्रोच रोड ढह गई थी। आपदा से कई अन्य पुलों के पिलरों की जड़ पर कटाव होने लगा था।

विज्ञापन
Kotdwar:  Expert team inspected all the bridges hit by the disaster, will report soon
पुलों का निरीक्षण करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपदा की चपेट में आए कोटद्वार भाबर के सभी मोटर पुलों का लोनिवि दुगड्डा ने एक्सपर्ट टीम से निरीक्षण कराया। टीम ने मालन पुल, गाड़ीघाट मोटर पुल और सिद्धबली मोटर पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। जल्द ही एक्सपर्ट टीम लोनिवि को सुझाव समेत अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। यह टीम मालन नदी में क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण के लिए डिजाइन तैयार कर रही है।

विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि मालन पुल के ढहने के बाद बीती 8 अगस्त की रात को गाड़ीघाट में खोह नदी पर बने मोटर पुल की एप्रोच रोड ढह गई थी। आपदा से कई अन्य पुलों के पिलरों की जड़ पर कटाव होने लगा था। गाड़ीघाट पुल की एप्रोच की मरम्मत के साथ ही मालन पुल के डिजाइन का काम देहरादून की चमोली कंसल्टेंसी को सौंपा गया है।
विज्ञापन


Badrinath Highway: भनेरपानी में बड़े वाहनों के लिए खुला रास्ता, मैठाणा और पुरसाड़ी के बीच 100 मीटर धंसा हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन


कंसल्टेंट पीके चमोली को यहां पुलों के निरीक्षण के लिए बुलाया गया था। बृहस्पतिवार को उनकी टीम ने गाड़ीघाट, गूलर पुल, ग्रास्टनगंज पुल, सिद्धबली पुल, क्षतिग्रस्त मालन पुल समेत अन्य सभी पुलों का धरातलीय निरीक्षण कर कई सुझाव विभाग को दिए हैं। जिस पर काम शुरू किया जा रहा है। विस्तृत रिपोर्ट वह जल्द ही विभाग को सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed