{"_id":"6a7b2b2235409a5bb80e1228","slug":"elephants-create-havoc-topple-trees-onto-railway-track-passenger-train-halted-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-125718-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हाथियों ने मचाया उत्पात, रेल ट्रैक पर गिराए पेड़, पैसेंजर ट्रेन रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हाथियों ने मचाया उत्पात, रेल ट्रैक पर गिराए पेड़, पैसेंजर ट्रेन रुकी
Tue, 11 Aug 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 11 Aug 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। मंगलवार सुबह नजीबाबाद से कोटद्वार आ रही पैसेंजर ट्रेन का संचालन प्रभावित हुआ। रेल ट्रैक पर तीन पेड़ गिरे होने के कारण ट्रेन को रोकना पड़ा। यात्रियों ने स्वयं पेड़ों को हटाकर रेल मार्ग साफ किया जिसके बाद ट्रेन कोटद्वार के लिए रवाना हुई।
कोटद्वार के कौड़िया रेलवे फाटक से सनेह रोड रेलवे स्टेशन के बीच हाथियों का झुंड देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से तीन हाथियों का यह झुंड रेल ट्रैक के आसपास सक्रिय है। मंगलवार सुबह सुखरो नदी पर बने पुल से बारह ड्रम के बीच हाथियों ने उत्पात मचाया। उन्होंने कुछ पेड़ों को तोड़ डाला। इनमें से तीन पेड़ रेल ट्रैक पर गिर गए। सुबह नजीबाबाद से कोटद्वार के लिए पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई थी। यह ट्रेन बारह ड्रम से सुखरो नदी पुल की ओर बढ़ रही थी। चालक ने रेल ट्रैक पर अलग-अलग जगह गिरे पेड़ देखे और तुरंत ट्रेन रोक दी।
रेल ट्रैक अवरुद्ध होने और रेल संचालन संभव नहीं होने की सूचना कंट्रोल को दी जा रही थी। यह सूचना नजीबाबाद स्टेशन के माध्यम से भेजी जा रही थी। जंगल में कुछ देर ट्रेन खड़े होने पर कई यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए। यात्रियों ने कड़ी मशक्कत कर पेड़ों को हटाया। उन्होंने रेल ट्रैक को साफ किया, जिसके बाद ट्रेन कोटद्वार के लिए आगे बढ़ सकी।
विज्ञापन
रेलवे ने इस क्षेत्र में दुर्घटना की आशंका को देखते हुए विशेष उपाय किए हैं। हाथी बहुल क्षेत्र में चार जगह 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति का कॉशन लगाया गया है। विगत वर्ष कौड़िया रेलवे क्रॉसिंग और सुखरो पुल के बीच श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस की टक्कर से एक हाथी की मौत हो गई थी। नजीबाबाद में चीनी मिल के निकट नई बस्ती क्षेत्र में आनंद विहार एक्सप्रेस की टक्कर से भी एक हाथी की जान गई थी। अभी कुछ दिन पहले ही बारह ड्रम क्षेत्र में एक हाथी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा था।