फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Efforts should be made for the upliftment of rural women: Dileep

ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के लिए हो प्रयास : दिलीप

Mon, 01 Nov 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Efforts should be made for the upliftment of rural women: Dileep
जयहरीखाल में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से उत्पादों की जानकारी लेते लैंसडौन विधा? - फोटो : KOTDWAR
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र चार ब्लाकों के स्वयं सहायता समूहों का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने समूहों को 86 लाख रुपये के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

सोमवार को जयहरीखाल ब्लाक मुख्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने नैनीडांडा, रिखणीखाल, बिरोखाल और जयहरीखाल के स्वयं सहायता समूहों की ओर से बनाए गए उत्पादों का अवलोकन किया। परियोजना अधिकारी एसके रॉय ने बताया कि जयहरीखाल एवं रिखणीखाल की नवज्योति समूह जयहरीखाल, आजीविका महिला न्याय पंचायत ढौडियाल, मातृशक्ति ढावखाल और देवभूमि चूरानी को पांच-पांच लाख रुपये दिए गए। संकुल स्तरीय नैनीडांडा के 85 , विरोखाल के 240, रिखणीखाल के 227 और जयहरीखाल के 231 स्वयं सहायता समूहों को दो हजार एक किश्त के रूप में दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी, परियोजना अधिकारी एसके रॉय, खंड विकास अधिकारी त्रिभुवन भारती, धनंजय भट्ट, ज्येष्ठ प्रमुख अजय शंकर ढ़ौडियाल, बीडी रतूडी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed