{"_id":"67a63c1b32013522140cc22b","slug":"dugadda-newly-elected-president-shanti-bisht-and-four-councilors-took-oath-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-613963-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगड्डा: नवनिर्वाचित अध्यक्ष शांति बिष्ट और चारों सभासदों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगड्डा: नवनिर्वाचित अध्यक्ष शांति बिष्ट और चारों सभासदों ने ली शपथ
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। नगर पालिका की ओर से शहीद मेला प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष शांति बिष्ट समेत चारों सभासदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पहली औपचारिक बोर्ड बैठक में सामूहिक प्रयासों से जनसमस्याओं के निराकरण पर जोर दिया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी की ओर से नामित अधिकारी एसडीएम लैंसडौन शालिनी मौर्य ने नवनियुक्त अध्यक्ष शांति बिष्ट व सभासद रेनू सुंद्रियाल, सुशीला देवी, अंशु देवी व अतुल अग्रवाल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद एसडीएम ने पालिका अध्यक्ष व सभासदों को बुके देकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि नगरपालिका में नगर के प्रत्येक नागरिक के हितों का ध्यान रखा जाएगा। अपनी समस्या के निराकरण के लिए पालिका कार्यालय में पहुंचने वालों के लिए उनके द्वार सदैव खुले रहेंगे। उन्होंने पालिका चुनाव में विजय दिलाने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। सभासदों ने भी चुनाव में विजय दिलाने के लिए जनता का आभार जताया। कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतरेंगे।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी शिवानी सालार, पूर्व शिक्षाविद राम प्रसाद बडोला, रामअवतार गर्ग, जागेश्वर जोशी, पूर्व सभासद दीपक ध्यानी, कमला देवी और धर्मेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजीव कोटनाला ने किया।