फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Due to the lack of vehicles, there was a fight for the seat

वाहनों की कमी से सीट के लिए रही मारामारी

Tue, 15 Feb 2022 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
Due to the lack of vehicles, there was a fight for the seat
कोटद्वार में रोडवेज की बस पर लटककर जाते लोग। - फोटो : KOTDWAR
उत्तराखंड की सबसे बड़ी परिवहन कंपनी जीएमओयू की 205 बसें और रोडवेज की 30 बसों के चुनाव में अधिग्रहण के कारण पटरी से उतरी परिवहन व्यवस्था मंगलवार को भी चरमराई रही। सवारियां बसों के लिए भटकते रही। बस में सीट पाने के लिए यात्रियों में मारामारी रही। चुनाव ड्यूटी से वाहनों के लौटने के बाद बुधवार से हालात सामान्य होने के आसार हैं।
विज्ञापन

मंगलवार शाम तक ज्यादातर वाहनों के चुनाव ड्यूटी से नहीं लौटने पर मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मैदानी क्षेत्र के लिए कुछ बसें होने के कारण बस में सीट पाने के लिए यात्रियों में मारामारी बनी रही। सभी बसें बस खचाखच होकर चलीं जबकि कई लोग बस के दरवाजे पर लटककर जाते देखे गए। विधानसभा चुनाव में पुलिस और पोलिंग पार्टियों को लाने-ले जाने के लिए जीएमओयू और रोडवेज की बसों का अधिग्रहण किया गया था। चार दिनों से पर्वतीय और मैदानी रूटों पर वाहन नहीं मिल रहे थे। चुनाव के एक दिन बाद मंगलवार को भी पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी में लगी बसें वापस नहीं आ सकी थीं, जिसके कारण सवारियां बसों के लिए भटकती रहीं। वहीं जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने बताया कि अधिकतर वाहन मंगलवार देर शाम तक आ जाएंगे। बुधवार से सभी सेवाएं बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जीएमओयू की 205 और रोडवेज की 30 बसों को मतदान के लिए अधिग्रहण किया गया था। मतदान समाप्त होने के बाद सभी वाहनों को वापस भेज दिया गया है। बुधवार से यातायात सामान्य होने की संभावना है। - पंकज श्रीवास्तव, एआरटीओ कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed