फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Drinking water crisis in seven villages of Banchuri

बंचूरी के सात गांवों में पेयजल संकट

Sun, 28 Nov 2021 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in seven villages of Banchuri
यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत न्याय पंचायत बंचूरी के सात गांवों में पिछले आठ माह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। स्थिति यह है कि ग्रामीण दो किमी दूर स्रोत से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को कई मर्तबा अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लाक के न्याय पंचायत बंचूरी के अंतर्गत चोपड़ा, सुनार गांव, पंजाई, गोदयूं, बघाला, गांव में पिछले आठ माह से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से पेयजल आपूर्ति ठप है, लोग पेयजल किल्लत से परेशान हैं। ग्रामीण राजेंद्र सिंह, पूरण सिंह, लक्ष्मी देवी, गोपी सिंह, गोविंद सिंह, सुखवीर सिंह आदि ने बताया कि तीन दशक पहले इन गांवों में पेयजल की समस्या को देखते हुए शासन ने दूणी गदेरा पेयजल योजना को मंजूरी दी। पेयजल योजना के बनने के बाद से गांव में पेयजल की आपूर्ति सुचारु हो रही थी। वर्तमान में गत आठ माह से स्रोत में स्थित मेन पेयजल टैंक की पाइप लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो रखी है। इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को कई मर्तबा अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रभावित गांवों में पेयजल की आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई है। एई देवकीनंदन जोशी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। फीटर को मौके पर भेजकर क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करा क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed