फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Doctor on leave, the orthopedics department at the base hospital is locked.

Kotdwar News: डॉक्टर अवकाश पर, बेस अस्पताल के अस्थि विभाग पर लटका ताला

Wed, 24 Dec 2025 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 24 Dec 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
Doctor on leave, the orthopedics department at the base hospital is locked.
कोटद्वार, भाबर और दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से कड़ाके की ठंड में आए मरीजों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

कोटद्वार। कड़ाके की ठंड में हड्डियों व जोड़ों में दर्द अथवा चोट-मोच के इलाज के लिए राजकीय बेस अस्पताल आने वाले मरीजों को बगैर इलाज ही लौटना पड़ा। दरअसल बेस अस्पताल का अस्थि विभाग बुधवार को पूरी तरह से बंद रहा।
बेस अस्पताल में कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होने के कारण कोटद्वार के अलावा दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार कराने पहुंचते हैं। अस्पताल के अस्थि विभाग में एक अस्थि सर्जन, एक अस्थि विशेषज्ञ और एक फिजियोथेरेपिस्ट की तैनाती की गई है ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सेवाएं मिल सकें। बुधवार को अस्थि विभाग की तीनों ओपीडी पर ताला लटका रहा। दूर-दूर से आए मरीजों को जब चिकित्सक नहीं मिले, तो कुछ निराश लौट गए और कुछ नाराजगी व्यक्त कर गए। एसपी ढौंडियाल, कृपाल सिंह बिष्ट, नजीबाबाद से आए भारत सिंह ने अस्पताल में चिकित्सकों के नहीं होने पर रोष जताया।
विज्ञापन

मांसपेशियों में खिंचाव, जोड़ाें में दर्द की समस्या लेकर आने वाले मरीजों को फिजियोथेरेपिस्ट भी उपलब्ध नहीं होने पर उन्हें प्राइवेट उपचार कराना पड़ा। अस्थि विशेषज्ञों के संबंध में जानकारी करने पर अस्पताल कर्मियों ने मरीजों को बताया कि चिकित्सक अवकाश पर है। वहीं, प्रमुख अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार (आज) और शनिवार को अस्पताल में अवकाश रहेगा। इमरजेंसी सेवाएं हर समय उपलब्ध रहेंगी। वहीं, अवकाश से लौटने पर अस्थि विशेषज्ञ भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed