{"_id":"69f9e289f3ebf2156e0de1e9","slug":"divyan-atharv-jiya-and-khushi-secure-top-spots-in-the-aao-gungunayen-poetry-recitation-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123466-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: आओ गुनगुनाएं काव्य पाठ में दिव्यान, अथर्व, जिया, खुशी रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: आओ गुनगुनाएं काव्य पाठ में दिव्यान, अथर्व, जिया, खुशी रहे अव्वल
Tue, 05 May 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 05 May 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
लोसा के 15वें सम्मेलन के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
लैंसडौन। लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (लोसा) की ओर से आओ गुनगुनाएं काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
नरेंद्र क्लब में में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन वसुंधरा मायाकोटि, डॉ. दिनेश पाठक, उमा रावत, डॉ. एसपी नैथानी, अजय अग्रवाल, भावना वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लोसा के 15वें सम्मेलन के अंतर्गत हुई प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 120 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अपने अपने वर्गों में दिव्यान कुमार, अथर्व खरोला, रितिक, खुशी रावत अव्वल रहे।
प्री प्राइमरी वर्ग में दिव्यान कुमार प्रथम, समृद्धि द्वितीय, रूद्र गुसाईं तृतीय स्थान पर रहे। शिवांश कंडारी व प्रीति गुंसाई को सांत्वना स्थान मिला। प्राइमरी वर्ग में अथर्व खरोला व रितिक संयुक्त रूप से प्रथम, अध्ययन खरोला द्वितीय, इशानी तृतीय रही। यशश्वी, हितांशु, आराध्या को सांत्वना स्थान मिला। जूनियर वर्ग में जिया नाज प्रथम, मुस्कान व मानसी कुकरेती द्वितीय, अस्मिता व अभिमन्यु सुंद्रियाल तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर वर्ग में खुशी रावत प्रथम, रौनक द्वितीय, दिल बहादुर व अक्षरा तृतीय रहे। इस मौके पर लोसा के वरिष्ठ सदस्य मोहन नैथानी, प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल, विमला डियूंडी, पुष्पा वर्मा, ललिता रौतेला, मेजर शंशाक शेखर आदि उपस्थित रहे।