{"_id":"67951fac631d07d4d30ee675","slug":"director-general-of-education-jharna-kamthan-administered-the-oath-of-awareness-to-the-students-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-603797-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने छात्र-छात्राओं को दिलाई जागरूकता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने छात्र-छात्राओं को दिलाई जागरूकता की शपथ
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा महानिदेशक (उत्तराखंड) झरना कमठान ने छात्र-छात्राओं को जागरूक मतदाता शपथ दिलाई। कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र में मतदाता का जागरूक होना जरूरी है। तभी वह एक अच्छी एवं कारगर सरकार बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को निर्भीक होकर मतदान जरूर करना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
कोटद्वार नगर निगम के चुनाव के लिए प्रेक्षक नियुक्त शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने कहा कि उन्हें अच्छा लग रहा है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वह कोटद्वार में छात्र-छात्राओं से रूबरू हो रही हैं। उन्होंने कई छात्र-छात्राओं से उनके भविष्य एवं कॅरिअर से संबंधित प्रश्न पूछे और इस दिशा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए उनका मार्गदर्शन किया।
कहा कि निश्चित उद्देश्य तय कर और निरंतरता व मेहनत के साथ किए गए प्रयास कभी निष्फल नहीं होते। सदैव सकारात्मक रहें और महापुरुषों के जीवन से परिणाम प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि राइंका कोटद्वार के छात्र-छात्राएं विविध स्पर्धाओं में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा स्थान प्राप्त करते रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि बोर्ड परीक्षा में भी यहां के छात्र-छात्राएं उच्च स्थान जरूर अर्जित करेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत ने महानिदेशक झरना कमठान के विद्यालय आगमन पर पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद के साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक-कर्मचारी व बीएड प्रशिक्षु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. पदमेश बुडाकोटी ने किया।