फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Devotees gathered in Shiva temples on Mahashivratri, echoing chants of 'Har Har Mahadev'

Kotdwar News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे

Wed, 26 Feb 2025 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Shiva temples on Mahashivratri, echoing chants of 'Har Har Mahadev'

विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार भाबर और पर्वतीय क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे शिव भक्तों ने शिवलिंग की पूजा कर सुख, शांति और समृद्धि की मन्नत मांगी। इस दौरान शिवालयों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। दिनभर मंदिरों में कीर्तन भजन चलते रहे। बुधवार को सुबह पांच बजे से हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवंड़ियों ने विभिन्न मंदिरों के शिवालयों में जलाभिषेक किया। कोटद्वार के सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर, सिद्धपीठ सुखरो देवी मंदिर, फलाहारीबाबा मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, बालाजी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, गीता भवन मंदिर, घराट स्थित शिव मंदिर, सिंदूरा देवी मंदिर, भैरव मंदिर, श्री सिद्धबली मंदिर गूलरझाला, जगदेव मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शिव भक्तों ने लाइन पर लगकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। शिवमंदिराें में पूरे दिन भजन-कीर्तन चलते रहे।


दुगड्डा के दुर्गादेवी मंदिर शिवालय, यमकेश्वर के महाबगढ़ मंदिर, धुमाकोट के लघुकेदार, सल्डमहादेव मंदिर, सतपुुली के दंगलेश्वर महादेव, जयहरीखाल के ताड़केश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने लाइन पर लगकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed