फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demonstration of public representatives of Ghad area in Tehsil

घाड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का तहसील में प्रदर्शन

Wed, 07 Oct 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of public representatives of Ghad area in Tehsil
दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत घाड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के खिलाफ तहसील में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में घूम रहे असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त करवाने और प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग उठाई। मांग को लेकर उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि घाड़ के पुलिंडा रामड़ी चरेख, रामड़ी बल्ली मथाणा और ऐता चरेख मार्गों पर असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है। ये लोग सड़क किनारे और जंगलों में बैठक कर शराब पीते हैं और हुड़दंग मचाते हैं। पशु चुगाने के लिए जंगल व खेतों में गई महिलाओं और ग्रामीणों को वह परेशान करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो जनप्रतिनिधि और ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में दुगड्डा प्रधान संघ के अध्यक्ष सरदार सिंह नेगी, ग्राम प्रधान सुनील सिंह (चौंडली), दीपक सिंह (काटल), शीतल नेगी (रामड़ी), जिला पंचायत सदस्य भरत नेगी (पठूर अकरा), दिनेश बिष्ट (सीला) शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed