फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demonstration of AAP workers in Tehsil

आप कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन

Fri, 02 Jul 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of AAP workers in Tehsil
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को मिलने वाले 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण को समाप्त करने के विरोध में तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को पूर्व की भांति क्षैतिज आरक्षण देने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को आप कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए और आप के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सीके जखमोला के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील में प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 11 नवंबर 2004 को राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के लिए सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई थी। वर्ष 2011 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने आंदोलनकारियों के हितों की अनदेखी कर आरक्षण को समाप्त कर दिया। कहा कि हाईकोर्ट में भी सरकार ने इस मामले में उचित पैरवी नहीं की। धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा, सेक्टर प्रभारी राजेंद्र जजेडी, संगठन मंत्री डॉ. अनिल मोहन, सह संगठन मंत्री सुबोध ममगाईं, बीरेंद्र रावत, महानगर अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, महिताब रावत, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. विनोद सावंत, सुभाष चार्ल्स, हर्षिता, महेंद्र सिंह बिष्ट और डॉ. नंदकिशोर जखमोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed