{"_id":"69ef925cb5257c59fc089283","slug":"demands-to-change-the-name-of-lansdowne-to-jaswantgarh-intensify-public-kotdwar-news-c-5-1-drn1086-957555-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: लैंसडौन का नाम बदलकर जसवंतगढ़ करने की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: लैंसडौन का नाम बदलकर जसवंतगढ़ करने की मांग तेज
Mon, 27 Apr 2026 10:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने उठाई मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन
जयहरीखाल। पर्यटन नगरी लैंसडौन का नाम बदलकर जसवंतगढ़ किए जाने की मांग ने नया मोड़ ले लिया है। क्षेत्रवासियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शहीद जसवंत सिंह के सम्मान में नाम परिवर्तन की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया कि शहीद जसवंत सिंह के सर्वोच्च बलिदान को देखते हुए उनके नाम पर किसी प्रमुख स्थान का नामकरण सच्ची श्रद्धांजलि होगी। क्षेत्रवासियों ने यह भी स्पष्ट किया कि नाम परिवर्तन और क्षेत्रीय विकास अलग-अलग विषय हैं और सैनिकों का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। हालांकि, कुछ लोग वर्तमान नाम बनाए रखने के पक्ष में भी तर्क दे रहे हैं। ज्ञापन भेजने वालों में ग्राम प्रधान विनय कुकशाल, रेखा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना देवी और कर्नल कुलदीप गुसाईं (रि.) शामिल रहे। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया में भी बहस तेज हो गई है, जहां एक पक्ष नाम परिवर्तन का समर्थन कर रहा है, तो दूसरा लैंसडौन का नाम यथावत रखने की बात कर रहा है।