फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Delhi buses will go from Kotdwar to Kaushambi

कोटद्वार से कौशांबी तक जाएंगी दिल्ली की बसें

Tue, 29 Sep 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Delhi buses will go from Kotdwar to Kaushambi
उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय से अनुमति मिलते ही कोटद्वार डिपो ने बुधवार से कोटद्वार-दिल्ली रूट पर बसों के संचालन की समय सारणी जारी कर दी है। दिल्ली की सभी बसें गाजियाबाद के दिल्ली बार्डर कौशांबी तक ही जाएंगी। बसों को अभी दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। कोटद्वार से दिल्ली के लिए पहली बस सुबह 5:30 बजे रवाना होगी। बसों में पुराना किराया ही लागू रहेगा।
विज्ञापन

सहायक महाप्रबंधक टीकाराम आदित्य ने बताया कि निगम मुख्यालय से 30 सितंबर से दिल्ली रूट पर वाहनों के संचालन को हरी झंडी मिल गई है। बुधवार से बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। पहली बस सुबह साढ़े पांच बजे, इसके बाद साढ़े सात बजे, साढ़े नौ बजे, 11:00 बजे, बारह बजे, एक बजे और तीन बजे बसें कोटद्वार से रवाना की जाएंगी। वापसी में तीन बसें दिल्ली (कौशांबी) से त्रिपालीसैंण, श्रीनगर गढ़वाल और बीरोंखाल तक जाएंगी। अगले दिन फिर ये बसें कोटद्वार होते हुए दिल्ली (कौशांबी) के लिए रवाना होंगी। बसों में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्री बिठाए जाएंगे। यात्रियों से लॉकडाउन से पहले वाला पुराना किराया ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed