{"_id":"572a26404f1c1bfa525ce6f1","slug":"retired-railway-worker-killed-in-the-village-manpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानपुर गांव में रिटायर्ड रेलवे कर्मी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानपुर गांव में रिटायर्ड रेलवे कर्मी की हत्या
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Wed, 04 May 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे मानपुर गांव में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मी की हत्या कर दी गई। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में थे कि किसी ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने घर पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संदेह के आधार पर पुलिस मृतक के पुत्र और उसके दोस्त को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर फोरेंसिक टीम को बुलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मानपुर गांव के खंतवाल मोहल्ले में रेलवे के रिटायर्ड कर्मी सुरेंद्र डबराल (65) पुत्र ओमप्रकाश अपने बेटे विकास के साथ रहते थे। बुधवार को उनका खून से लथपथ शव घर के एक कमरे में पड़ा मिला।
विज्ञापन
उनके बेटे विकास ने अपने नाते रिश्तेदारों के साथ ही ग्राम प्रधान को पिता की मौत की खबर दी। मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी कि तभी पुलिस पहुंच गई। विकास ने बताया कि बुधवार सुबह जब उसने पिता के कमरे का दरवाजा खोला तो पिता जमीन पर मृत पड़े थे, लेकिन पुलिस को उसकी कहानी पर यकीन नहीं आया। पुलिस के अनुसार वृद्ध के सिर और चेहरे पर चोट के निशान बता रहे हैं कि उनकी हत्या हुई है। परिजनों की ओर से पुलिस को उनकी अस्वाभाविक और संदिग्ध मौत की तहरीर दी गई है।
अब तक की पूछताछ में पुलिस के समक्ष यह बात सामने आई है कि मृतक ओमप्रकाश शराब पीने के आदी थे। उनकी पत्नी की तीन साल पहले मौत हो गई थी। बेटा विकास भी नशेड़ी प्रवृत्ति का है, जिसके चलते उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई।
मंगलवार रात ओमप्रकाश जब शराब पीकर आए तो घर पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। प्रभारी कोतवाल खजान सिंह चौहान, एसओजी प्रभारी विकास भारद्वाज, एसआई विनोद कुमार, ओमवीर सिंह, अनिल कुमार समेत सभी अधिकारियों ने घटनास्थल से हत्या से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने विकास के दोस्त जीतू के घर की भी तलाशी ली। वहां से एक टी-शर्ट कब्जे में ली गई है।