{"_id":"583db1ce4f1c1be665de59bc","slug":"newborn-s-body-buried-in-the-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात का शव जमीन में दफनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवजात का शव जमीन में दफनाया
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Tue, 29 Nov 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
नवजात शिशु के शव को बरामद किया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर के पदमपुर मोटाढाक क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने मालन नदी के किनारे जमीन में दफनाए नवजात शिशु के शव को बरामद किया है। पहले नवजात के शव को झाड़ियों में फेंका गया था, लेकिन शव फेंकने वाले को जब पता लगा कि पुलिस को इसकी भनक लग गई है तो उसने शव थोड़ी सी दूर जाकर जमीन में दफना दिया।
पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवजात शव लड़के का है और उसके सिर पर गहरा घाव है। समझा जा रहा है कि जन्म के बाद उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह करीब साढे़ सात बजे कुछ महिलाएं मालन नदी की ओर चारापत्ती लेने जा रही थी।
तभी उन्हें नदी के किनारे झाड़ियों में नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ मिला। उन्होंने पास के मंदिर में रहने वाले गिरीश वशिष्ठ को इसकी सूचना दी। लोगों ने शव को पास ही पड़े कपड़ों से ढकवा दिया और घटना की सूचना पूर्व प्रधान डबल सिंह बिष्ट समेत पुलिस प्रशासन को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
करीब दस बजे तक पुलिस का इंतजार करने के बाद ग्रामीण घटना स्थल से चले गए। करीब पौने ग्यारह बजे जब ग्रामीण पुलिस को लेकर फिर मौके पर पहुंचे तो वहां शव नहीं मिला। पुलिस कर्मी अनिल कुमार और अशोक चौधरी ने ग्रामीणों की मदद से शव की तलाश शुरू की और घटनास्थल से करीब दस मीटर दूर एक नाले में पत्थरों के ढेर पर संदेह हुआ।
उन्होंने ग्रामीणों की मदद से पत्थर और मिट्टी हटाई तो वहां साड़ी में लिपटा हुआ शव बरामद हो गया। पुलिस उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।