{"_id":"59ac2f0d4f1c1bec278b501a","slug":"61504456461-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने ज्योतिषाचार्य पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने ज्योतिषाचार्य पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र की एक महिला ने एक ज्योतिषाचार्य पर अश्लील हरकत करने और नौकरी का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठगने आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने ज्योतिषाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली में दर्ज शिकायत में महिला ने कहा कि उसका पति चार वर्ष से लापता है। वह मजदूरी करके परिवार का गुजारा करती है। उसने बताया कि खुद को तांत्रिक और ज्योतिषाचार्य बताने वाला बालासौड़ निवासी ललित मोहन ने उसके लापता पति को ढूंढने का झांसा देकर अपने घर बुलाया और पूजा-पाठ के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसने उसके बच्चों को मारने की भी धमकी दी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी फोन पर भी उससे अश्लील बातें करता है। उसकी बात नहीं मानने पर उसे बदनाम करने की धमकी देता है। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर बालासौड़ निवासी ललित मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।