फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मां की डाट से क्षुब्ध किशोरी ने जहर खाकर दी जान

मां की डाट से क्षुब्ध किशोरी ने जहर खाकर दी जान

Fri, 03 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
मां की डाट से क्षुब्ध किशोरी ने जहर खाकर दी जान
कोटद्वार। मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। घटना विकासखंड पोखड़ा के ल्वींठा गांव की है। पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ल्वींठा गांव निवासी दीपिका गुसाईं (16) पुत्री राजेंद्र गुसाईं ने बृहस्पतिवार देर शाम अपने घर में जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे कोटद्वार सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि दीपिका की बड़ी बहन दिल्ली जा रही थी, तभी वह उसकी स्वेटर ले जाने लगी। दीपिका अपनी स्वेटर देने को तैयार नहीं हुई। बताया कि इसी बात पर मां ने उसे डांट दिया था, जिससे क्षुब्ध होकर दीपिका ने जहर खा लिया। आनन-फानन में उसे कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed