फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   शराबी ने पुलिस कस्टडी में किया खुदकुशी का प्रयास, केस दर्ज

शराबी ने पुलिस कस्टडी में किया खुदकुशी का प्रयास, केस दर्ज

Thu, 02 Nov 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
शराबी ने पुलिस कस्टडी में किया खुदकुशी का प्रयास, केस दर्ज
कोटद्वार। एक शराबी ने पुलिस कस्टडी में तेजाब पीकर खुदकुशी का प्रयास किया, जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तेजी से उससे तेजाब की बोतल छीन ली, जिससे उसकी जान बच गई। उसके खिलाफ खुदकुशी करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

घटना बुधवार देर रात की है। बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि बुधवार दोपहर कौड़िया निवासी दो बाइक मैकेनिक ज्ञानचंद और जावेद में बाइक के कुछ सामान की कीमत को लेकर विवाद हो गया था। देर रात जावेद ने शराब पीकर ज्ञानचंद के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद दोनों बाजार चौकी पहुंचे, जहां ज्ञानचंद ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस कौड़िया निवासी जावेद पुत्र मुख्तियार अहमद को पुलिस मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल में ले गई, जहां जावेद ने पुलिस से लघुशंका जाने का बहाना बनाया और शौचालय जाकर वहां रखा तेजाब पीने लगा। वह तेजाब पूरा पीता, इससे पहले पुलिस उसकी हरकतों को भांप गई। तुरंत बोतल झटक ली गई, जिससे उसके मुंह में थोड़ा तेजाब चला गया। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह उसकी हालत सामान्य होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया गया। बताया कि आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed