{"_id":"5b350eec4f1c1b95598b68f0","slug":"131530203884-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन दिलाने के नाम पर 20 हजार की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन दिलाने के नाम पर 20 हजार की धोखाधड़ी का आरोप
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। काशीरामपुर तल्ला निवासी एक महिला ने जमीन दिलाने के नाम पर अपने परिचत व्यक्ति पर 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। महिला ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली में दी है। उसने बताया कि वह अपने पैसों के लिए थाने के कई चक्कर लगा चुकी है, लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने कोतवाली पुलिस को पुन: तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
काशीरामपुर तल्ला निवासी गंगोत्री देवी ने तहरीर में बताया कि भाबर क्षेत्र के अंतर्गत खूनीबड़ गांव के एक परिचत ने उसे जमीन दिलाने का झांसा देकर उससे 20 हजार रुपये लिए थे। गंगोत्री देवी का आरोप है कि आरोपी ने न तो उसे जमीन दिलाई और न ही पैसे वापस कर रहा है। पैसा वापस मांगने पर आरोपी उसके साथ गाली-गलौच करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। गंगोत्री देवी ने बताया कि इस मामले में उसने चार अप्रैल 2017 को आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी, जिस पर जांच की बात कर टाल दिया गया।