फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Consensus reached on development projects, decision to install solar streetlights

Kotdwar News: विकास कार्यों पर बनी सहमति, सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का निर्णय

Mon, 01 Jun 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 01 Jun 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Consensus reached on development projects, decision to install solar streetlights
0कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कांडा में आयोजित खुली बैठक में पंचायत के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सार्वजनिक स्थलों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने, जीर्ण-शीर्ण पंचायत भवन कक्ष की मरम्मत कराने और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं के कार्यों को निर्धारित योजना के अनुसार निरंतर संचालित रखने पर सहमति बनी। इस दौरान परिवार रजिस्टर पृथक्करण, वृद्धावस्था पेंशन, किसान पेंशन और दिव्यांग पेंशन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। ग्राम पंचायत सचिव सुमित गुसाईं ने किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में सभी 29 विभागों के साथ समन्वय बनाकर योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को गति देने पर चर्चा हुई। ग्राम पंचायत में स्थायी पंचायत भवन नहीं होने के कारण नए पंचायत भवन के निर्माण के लिए भी ग्रामीणों ने सहमति जताई। अध्यक्षता कर रही ग्राम प्रधान बिनीता ध्यानी ने ग्रामीणों से मिलजुलकर विकास कार्यों में सहयोग करने और समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सुमित गुसाईं के संचालन में हुई बैठक में संगीता देवी, प्रेम सिंह, महिपाल सिंह, डॉ. अंबिका प्रसाद ध्यानी, अंकित, धनपाल सिंह, महेंद्र सिंह, गोल्डी, अनिल, रामेंद्र कुमार, रमेश चंद्र, शाखा देवी, मोहन सिंह नेगी, सुभाष सिंह, जमोत्री देवी, ममता देवी, सुलोचना देवी, सुरजी देवी, सुंदरा देवी और प्रेम बल्लभ ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed