{"_id":"618a7faab6d7f908133748ac","slug":"congressmen-took-out-anger-rally-against-the-state-government-kotdwar-news-drn3955953146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित कोटद्वार विधानसभा में विकास की महत्वाकांक्षी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डालने और लोगों को गुमराह किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जन आक्रोश रैली निकाली।
मंगलवार को देवीरोड में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मेयर हेमलता नेगी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जन आक्रोश रैली निकाली। नेगी ने कहा कि इन पौने पांच सालों में भाजपा सरकार विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं रख पाई है। अब गैरसैंण में सत्र आहूत कर उत्तराखंड की जनता को झूठे सपने दिखाना चाह रही है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, शकुतला चौहान, विजय नारायण सिंह, मीना बछुवाण, साबर सिंह नेगी, अमितराज सिंह, विजय रावत, हिमांशु बहुखंडी, हिम्मत सिंह नेगी, पार्षद अनिल रावत, विपिन डोबरियाल, विवेक शाह, पिंकी रावत, सूरज प्रसाद कांति, हरीश नेगी, गिंदी दास, पंचम सिंह गुसाई, कुसुम भंडारी, चंद्रमोहन सिंह रावत आदि मौजूद थे।