फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congressmen angry over filing of FIR against Rahul Gandhi, protest

Kotdwar News: राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज करने पर गुस्साए कांग्रेसी, प्रदर्शन

Fri, 20 Dec 2024 10:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Congressmen angry over filing of FIR against Rahul Gandhi, protest

विज्ञापन
कोटद्वार। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज करने से भड़के कांग्रेसियों ने कोटद्वार में दो अलग-अलग स्थानों पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। आरोप लगाया कि राहुल गांधी पर केंद्र सरकार के दबाव में झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिला कांग्रेस कमेटी से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत की अगुवाई में केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन में हयात सिंह मेहरा, विनोद रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, चंद्रमोहन सिंह रावत, संदीप रावत और प्रदीप नेगी आदि मौजूद रहे।



उधर, कांग्रेस महानगर इकाई के अध्यक्ष संजय मित्तल की अगुवाई में झंडाचौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। यहां पुतला दहन करने वालों में विजय माहेश्वरी, हिम्मत सिंह नेगी, सोनिका देवी, रामेश्वरी देवी, कमलेश्वरी देवी, शमशीर, गीता सिंह, निवर्तमान पार्षद बीना नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


सतपुली में भी कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

सतपुली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौड़ी कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी के नेतृत्व में सतपुली बस अड्डे पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने गृहमंत्री और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और अमित शाह का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed