{"_id":"628e2f5bbe26f67b984cbe02","slug":"condition-of-private-schools-set-of-five-books-cost-ten-thousand-kotdwar-news-drn4127032182","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों का हाल, पांच किताबों के सेट का दाम दस हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों का हाल, पांच किताबों के सेट का दाम दस हजार
विज्ञापन
सीएम पोर्टल और जिलाधिकारी कार्यालय को मिली शिकायतों के आधार पर बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) पौड़ी के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नगर के दो प्राइवेट स्कूलों में छापा मारा। इस दौरान एक स्कूल में अभिभावकों को महंगे दामों पर किताबें, ड्रेस व स्कूल बैग दिए जा रहे थे। पांच किताबों का सेट 10 हजार और एक टीशर्ट 600 रुपये में दी जा रही थी। इस पर अधिकारियों ने कमरे को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया है। जबकि दूसरे विद्यालय में भी कई खामियां मिलीं, जिन्हें दूर करने के लिए उन्हें 15 दिन का समय दिया गया।
बीआरसी सुखरौ में पत्रकारों से बात करते हुए सीईओ डा. आनंद भारद्वाज ने बताया कि छापामारी के दौरान गाड़ीघाट स्थित हेड हैरिटेज एकेडमी में शुल्क रजिस्टर की जांच की गई, जिसमें कई खामियां मिलीं। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि विद्यालय की सीबीएसई से मान्यता तो है, लेकिन विद्यालय के संचालन के लिए राज्य सरकार से एनओसी नहीं ली गई है। विद्यालय प्रबंधन को एनओसी हासिल लेने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। विद्यालय प्रबंधन को फीस, शिक्षकों की योग्यता की जानकारी पांच दिन में बीईओ कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश हैं।
वहीं देवी रोड स्थित स्कॉलर एकेडमी में एक कमरे में किताबें, ड्रेस, बैग मिले। पांच किताबों के सेट का अंकित मूल्य दस हजार रुपये, बैग का अंकित मूल्य 425 रुपये और टी शर्ट का अंकित मूल्य 600 रुपये पाया गया। प्रथम दृष्टया विद्यालय प्रबंधन को दोषी मानते हुए कमरे को सील कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन को अपना पक्ष रखने का एक मौका दिया गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बीईओ अभिषेक शुक्ला, बीआरसी के प्रशासनिक अधिकारी जगदीश राज आदि मौजूद रहे।