फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Commenting on Marchula bus accident on social media cost the youth dearly, arrested

Kotdwar News: मर्चूला बस हादसे पर सोशल मीडिया में कमेंट करना युवक को पड़ा भारी, गिरफ्तार

Tue, 05 Nov 2024 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Commenting on Marchula bus accident on social media cost the youth dearly, arrested

विज्ञापन
बैजरो/कोटद्वार। मर्चूला बस हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट करना एक समुदाय के व्यक्ति को भारी पड़ गया। उसकी पोस्ट से धुमाकोट, बीरोंखाल, स्यूंसी के साथ ही रामनगर वासियों में भारी रोष व्याप्त हो गया। मंगलवार को आरोपी के खिलाफ स्यूंसी में स्थानीय व्यापारियों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। बीरोंखाल में लोगों ने आरोपी का पुतला फूंका। धुमाकोट में क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को स्यूंसी से गिरफ्तार कर लिया है।



सोमवार को नैनीडांडा के किनाथ से रामनगर जा रही बस मर्चूला के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 अन्य घायल हो गए थे। रामनगर निवासी मोहम्मद आमिर ने सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना पर पोस्ट डाली, जिससे धुमाकोट, बीरोंखाल, स्यूंसी से लेकर रामनगर तक लोगों में भारी रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को स्यूंसी में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों ने जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने इस संबंध में थानाध्यक्ष थलीसैंण सुनील पंवार को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में बुद्धि सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरोंखाल ओमपाल बिष्ट, सूरज रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, नरेंद्र मोहन त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बीरोंखाल में स्थानीय लोगों ने आरोपी का पुतला दहन किया। धुमाकोट में भी स्थानीय लोगों ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोपी मोहम्मद आमिर विगत 25 सालों से स्यूंसी में किराए के मकान में रहता है। कुछ साल पहले ही उसने ग्रामसभा नौगांव में भी मकान खरीदा था।


थानाध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि आरोपी मोहम्मद आमिर को क्षेत्रवासियों की भावनाएं भड़काने व सामाजिक सद्भाव खराब करने के आरोप में स्यूंसी स्थित उनके मकान से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर उसे पौड़ी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed