{"_id":"67bdf7fee8c1bab5be0cc472","slug":"cleanliness-campaign-conducted-in-kanvashram-under-project-amrit-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-628153-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: प्रोजेक्ट अमृत के तहत कण्वाश्रम में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: प्रोजेक्ट अमृत के तहत कण्वाश्रम में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
कोटद्वार। संत निरंकारी मिशन की हल्दूखाता ब्रांच की ओर से सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने के लिए प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना के तृतीय चरण में कण्वाश्रम में मालन नदी के तट पर सफाई अभियान चलाया।
संत निरंकारी मंडल ब्रांच हल्दूखाता के ब्रांच मुखी सतेंद्र सिंह बिष्ट एवं सेवादल यूनिट संचालन विनोद गौड़ के दिशा निर्देश पर साध संगत, सेवादारों एवं चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों ने कण्वाश्रम में मालन नदी के तट पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान मालन नदी में करीब डेढ़ किमी की सफाई की। पार्षद जेपी बहुखंडी ने इस सफाई अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जल संरक्षण एवं जल की स्वच्छता को कायम रखने और जन जागरूकता का एक सकारात्मक संदेश है। इसमें जनसहभागिता भी जरूरी है। यह संत निरंकारी मिशन का सफल प्रयास है। सफाई अभियान में 150 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पार्षद मनीष नैथानी, शशीकांत जोशी, भीम सिंह नेगी, समाज सेवी जगदंबा प्रसाद उनियाल, राजेंद्र खैरवाल, जगतराम डबराल आदि मौजूद रहे। संवाद