{"_id":"68e8f2a83e6cc4ab5607fcc7","slug":"children-were-going-to-ghodianakhal-school-leopard-was-seen-on-the-way-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-119149-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: घोड़ियानाखाल स्कूल जा रहे थे बच्चे, रास्ते में गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: घोड़ियानाखाल स्कूल जा रहे थे बच्चे, रास्ते में गुलदार
Fri, 10 Oct 2025 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 10 Oct 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
गुलदार ने बकरी, भेड़ों के झुंड पर हमला कर दो भेड़ों को मार डाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजरो/बीरोंखाल। विकासखंड बीरोंखाल के शुक्रवार को केदारगली व ग्राम खेतु में स्कूली बच्चों की जान बाल-बाल बची। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे घोड़ियानाखाल में स्थित विद्यालय जा रहे थे। रास्ते में गुलदार बैठा था। बच्चों के शोर मचाने पर भी जब गुलदार नहीं हटा तो ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को खदेड़ा। ग्रामीणों ने गुलदार के आसपास ही छिपे होने की आशंका व्यक्त करते हुए वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की जान की सुरक्षा करने की मांग की।
बीरोंखाल के अंतर्गत ग्राम पसौल में शुक्रवार दोपहर गुलदार ने तीन भेड़ों को मार डाला। गुलदार के हमलों की बढ़ती घटनाओं से पशुपालकों और क्षेत्र के आम लोगों में दहशत व्याप्त है। पसौल निवासी आनंद सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह अपनी भेड़-बकरियाें को गांव के पास ही चरा रहे थे। अचानक गुलदार ने भेड़ों पर हमला कर दिया। उसने दो भेड़ों को मार डाला। ग्रामीण आनंद सिंह ने शोर मचाया। जब तक ग्रामीण मदद के लिए पहुंचते, तब तक गुलदार एक भेड़ को खींचकर जंगल की ओर लेकर चला गया। घटना की सूचना मिलने पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत मिली भेड़ के शव का पंचनामा कर पशुपालकों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की।
उधर, सामाजिक कार्यकर्ता सूरज रावत का कहना है बीरोंखाल के विभिन्न गांवों में गुलदार का आतंक बना हुआ है। दो दिन पहले ही ग्राम सिमखेत में गुलदार ने दिनदहाड़े नरेश चंद्र के खच्चर को मार डाला था। ग्रामीणों ने गुलदार के आसपास ही छिपे होने की आशंका व्यक्त करते हुए वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की जान की सुरक्षा करने की मांग की।