{"_id":"68dd5c15938940b49c0c9a32","slug":"chandigarh-bus-not-repaired-on-time-passengers-create-ruckus-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-802032-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: चंडीगढ़ की बस समय से नहीं हुई दुरुस्त, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: चंडीगढ़ की बस समय से नहीं हुई दुरुस्त, यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। रोडवेज डिपो की लचर तकनीकी सेवाओं का खामियाजा 30 से अधिक यात्रियों को भुगतना पड़ा। दरअसल, चंडीगढ़ रूट पर जाने वाली रोडवेज बस की निर्धारित समय पर मेंटेनेंस नहीं होने के कारण यात्रियों को एक घंटे तक भटकना पड़ा। यात्रियों के गुस्से को देखते हुए डिपो प्रशासन को चंडीगढ़ के लिए दूसरी बस की व्यवस्था जुटानी पड़ी।
बुधवार पूर्वाह्न 11:30 बजे कोटद्वार से चंडीगढ़ के लिए बस रवाना होनी थी। यात्री 11 बजे से ही डिपो पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सीट आरक्षित करने के लिए उन्होंने डिपो पर मौजूद बस के परिचालक से टिकट भी बनवाना शुरू कर दिए थे। 11:30 बजे तक तक तो यात्री शांत रहे, लेकिन इसके बाद काफी देर तक बस नहीं आने पर शोरशराबा शुरू कर दिया। उन्होंने जिस परिचालक से टिकट बनवाए, उनका घेराव कर खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। परिचालक ने इसकी जानकारी डिपो प्रशासन को दी।
एआरएम अनुराग पुरोहित ने कार्यशाला पर संपर्क किया, तो पता चला कि चंडीगढ़ जाने वाली बस फिट नहीं हो सकी है। उसके मेंटेनेंस में समय लग रहा है। तकनीकी कर्मचारियों को अतिरिक्त समय देने के बाद भी जब बस फिट नहीं हुई तो यात्रियों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए डिपो प्रशासन को चंडीगढ़ के लिए दूसरी बस की व्यवस्था जुटानी पड़ी। बस करीब एक घंटा विलंब से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
परेशान यात्रियों का कहना था कि कोटद्वार की ज्यादातर रोडवेज बसों की हालत खराब हैं। त्योहार और शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। अब बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इससे रोडवेज डिपो की बसों को फिट नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने निगम के उच्च अधिकारियों से संसाधन बढ़ाने और बसों को फिट रखने की मांग की।