Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Challans remained in the files, now the time has come to park the buses.

Kotdwar News: फाइलों में पड़े रहे चालान, बसें खड़ी करने की आ गई नौबत

Sat, 27 Jul 2024 10:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Challans remained in the files, now the time has come to park the buses.

विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड परिवहन निगम के देहरादून रीजन की 18 बसों के संचालन पर ब्रेक लगने की नौबत आ गई है। दरअसल परिवहन निगम ने इन बसों के चालान की भरपाई नहीं की। अब बसों का परमिट रिनुअल करने का समय आया, तो पता लगा कि बसें डिफाल्टर हैं। अब परिवहन निगम आनन-फानन में चालान का भुगतान कर बसों के परमिट रिनुअल कराने की कार्रवाई में जुट गया है। वहीं, निगम के महाप्रबंधक संचालन ने नवंबर 2023 से जून 2024 तक हुए चालान का भुगतान करने के निर्देश जारी किए हैं।परिवहन निगम के देहरादून रीजन के अंतर्गत कोटद्वार एवं ऋषिकेश डिपो की एक-एक और अकेले देहरादून ग्रामीण डिपो की 16 बसों के संचालन पर तलवार लटक गई है। इन 18 बसों का परमिट रिनुअल करने की तिथि नजदीक आने पर जब परिवहन निगम द्वारा परिवहन विभाग से संपर्क किया गया, तो बसों पर चालान लंबित होने पर परमिट रिनुअल न हो पाना बताया गया।



ऐसे में तय समय सीमा के बाद बसों का संचालन बंद होने की नौबत आ गई, तो परिवहन निगम हरकत में आया और बसों की चालान फीस का भुगतान करना शुरू किया गया। ऐसे हालात दोबारा न बनें, इसके लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली।
विज्ञापन


उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने आरएम एवं एआरएम को पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि बसों के परमिट रिनुअल करने में दिक्कत आ रही है। अपने-अपने डिपो की बसों के नवंबर 2023 से जून 2024 के बीच हुए चालान का समय से भुगतान कर बसों के कागजात परमिट रिनुअल के लिए अपडेट रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

-श्यामपुर पुलिस के सीसीटीवी कैमरे ने किए चालान

हरिद्वार मार्ग पर श्यामपुर थाने से कुछ पहले लगे सीसीटीवी कैमरे से कोटद्वार डिपो की बसों के चालान किए गए। चालान में 40 किमी. प्रतिघंटा की स्पीड के मानक का उल्लंघन करने की बात कही गई है।



-कोटद्वार डिपो की बसों के चालान भुगते

नवंबर 2023 से जून 2024 के बीच कोटद्वार डिपो की 20 बसों के चालान हुए हैं। इनमें चालक हरपाल सिंह, रविंद्र कुमार के तीन-तीन, रमेश, जोगेंद्र, नफीस, राजपाल के दो-दो समेत कुल 20 चालान हुए हैं। प्रत्येक चालान की राशि 4,100 रुपये है। डिपो के दुर्घटना पटल लिपिक वीर सिंह ने बताया कि चालान का ऑनलाइन भुगतान कर दिया गया है।



कोट,,,,,,,,,

चालान से संबंधित सभी चालकों को रिकवरी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगते हुए गुण-दोष के आधार पर डिपो को हुई आर्थिक हानि की पूर्ति उनके वेतन से करने की चेतावनी दी गई है। -राकेश कुमार, एआरएम, कोटद्वार


.



बसों के परमिट की अवधि पांच वर्ष होती है। परमिट रिनुअल का कार्य तय समय से पहले ही शुरू कर दिया जाता है। 18 बसों के चालान का मामला संज्ञान में आया है। तत्काल चालान भुगतान कर बसों का संचालन यथावत रखा जाएगा। परमिट की रिनुअल की प्रक्रिया प्रोसेज में है।



-पूजा कैरा, कार्यवाहक आरएम, देहरादून

कोटद्वार डिपो में जिन चालकों के चालान हुए हैं, अगर उनके वेतन से चालान राशि की रिकवरी की गई, तो रोडवेज इंप्लाइज यूनियन इसका विरोध करेगी।



- सुनीत सक्सेना, शाखा मंत्री कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed