{"_id":"68dd5c9d0ec7bbae30053774","slug":"cash-and-other-items-stolen-from-a-passengers-bag-on-a-kotdwar-depot-roadways-bus-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-802039-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कोटद्वार डिपो की रोडवेज बस में यात्री के बैग से नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कोटद्वार डिपो की रोडवेज बस में यात्री के बैग से नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विवाह समारोह में शामिल होने गाजियाबाद जा रहे एक परिवार के बैग से चलती रोडवेज बस से नकदी और सामान चोरी हो गया। पीड़ित पक्ष की ओर से परिचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी गई, लेकिन बाद में आपसी समझौते के साथ मामला निपट गया।काशीरामपुर तल्ला निवासी चंद्रेश लखेड़ा ने बताया कि गाजियाबाद में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उनके परिवार के 11 सदस्य मंगलवार को कोटद्वार डिपो की रोडवेज बस में सवार हुए थे। साथ में काफी सामान था। परिचालक ने डिकी लॉक नहीं होने के कारण सामान बस में ही रखने को कहा था। सामान को चालक के आसपास खाली जगह पर रखकर सुविधा अनुसार परिजन बैठ गए। नजीबाबाद पहुंचकर पता चला कि किसी उचक्के ने उनके बैग से तीन हजार रुपये की नकदी, अलमारी की चाबियों का गुच्छा और मोबाइल चार्जर चोरी कर लिया है।
चंद्रेश लखेड़ा का कहना है कि इस संबंध में परिचालक से कहने पर उनके द्वारा सामान का स्वयं ध्यान रखने की बात कही गई। बुधवार सुबह उन्होंने डिपो कार्यालय पहुंचकर एआरएम को इसकी जानकारी देकर नुकसान की भरपाई कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बस में यात्रियों के सामान की सुरक्षा की कोई जिम्मेदारी नहीं है, यह चिंता का विषय है। बाजार चौकी पर तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान डिपो केंद्र प्रभारी यशपाल सिंह एवं कई चालक-परिचालक पुलिस चौकी पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत से मामला निपट गया।