{"_id":"5d8cec828ebc3e93b65d5326","slug":"building-material-transporters-of-kotdwar-and-haridwar-clashed-kotdwar-news-drn3209530193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार और हरिद्वार के बिल्डिंग मैटेरियल ट्रांसपोर्टर आपस में भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार और हरिद्वार के बिल्डिंग मैटेरियल ट्रांसपोर्टर आपस में भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। बिल्डिंग मैटेरियल ट्रांसपोर्ट महासंघ हरिद्वार, ऋषिकेश और कोटद्वार-नजीबाबाद ट्रक डंपर संयुक्त रोटेशन यूनियन के बीच रेत, बजरी समेत उपखनिज के ढुलान को लेकर चल रहा विवाद बृहस्पतिवार को कोटद्वार तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच यूपी-उत्तराखंड बार्डर पर जमकर विवाद हुआ, जो गाली गलौच से मारपीट तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। दोनों पक्षों की ओर से इस मामले में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।
बृहस्पतिवार को हरिद्वार और ऋषिकेश के बिल्डिंग मैटेरियल ट्रांसपोर्ट महासंघ से जुड़े ट्रक और डंपर मालिकों के कोटद्वार पहुंचने की भनक लगते ही कोटद्वार के ट्रक और डंपर वाले कौड़िया चेक पोस्ट पर जमा हो गए। उन्होंने हरिद्वार और ऋषिकेश के ट्रांसपोर्टरों को कौड़िया चेक पोस्ट पर रोक लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उन्हें समझाया। इस पर हरिद्वार व ऋषिकेश के ट्रांसपोर्टरों ने एसडीएम कोटद्वार को ज्ञापन सौंपकर लौट जाने की बात कही। कौड़िया में हंगामा करने के बाद दोनों पक्ष तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
हरिद्वार और ऋषिकेश से आए ट्रक, डंपर वालों ने एसडीएम कोटद्वार को बताया कि वर्तमान में कोटद्वार क्षेत्र में वन निगम और निजी पट्टों से खनन निकासी बंद है, लेकिन बावजूद इसके भंडारण स्वामियों द्वारा ओवर लोडिंग और बिना रायल्टी के जिला बिजनौर के भागूवाला स्थित स्टोन क्रेशर पर भारी मात्रा में रेत, बजरी और आरबीएम का ढुलान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मालन व सुखरौ नदियों से पूरी रात अवैध खनन कर भंडारण किया जा रहा है। सुबह के समय एक रवन्ने और एक रॉयल्टी पर दिन भर खनन सामग्री का ढुलान किया जा रहा है। उनकी ओर से महासंघ के अध्यक्ष सत्यवीर तोमर, गजेंद्र सिंह नेगी, संतोष पांथरी, संजीव भट्ट, नीरज चौधरी, कमलेश डंगवाल, दीवान सिंह सजवाण, केशव भट्ट, जयंत तनेजा, रवि नकोटी, उदित सैनी, अनुज सैनी, गंभीर रावत, सत्य प्रकाश व जसविंदर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
दूसरी ओर कोटद्वार नजीबाबाद ट्रक डंपर संयुक्त रोटेशन यूनियन से जुड़े अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, अजय वर्मा, सौरव नौडियाल, चंदन सिंह नेगी व डबल सिंह रौथाण ने एसडीएम को बताया कि हरिद्वार यूनियन के पदाधिकारी और चालक उन्हें रोककर अनावश्यक रूप से परेशान करते हैं और उनके कार्यों में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं।
-फोटो