फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   BJP's crushing defeat in Duggada, Jaunk and Satpuli, shock to Satpal Maharaj and Renu Bisht.

Kotdwar News: दुगड्डा, जौंक और सतपुली में भाजपा की करारी हार, सतपाल महाराज और रेनू बिष्ट को झटका

Sat, 25 Jan 2025 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
BJP's crushing defeat in Duggada, Jaunk and Satpuli, shock to Satpal Maharaj and Renu Bisht.
कोटद्वार। दुगड्डा नगर पालिका, जौंक (स्वर्गाश्रम) और सतपुली नगर पंचायतों में भाजपा की करारी हार प्रदेश के वरिष्ठ कबीना मंत्री सतपाल महाराज और यमकेश्वर विधायक रेणू बिष्ट के लिए करारा झटका है।
विज्ञापन


यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट जहां अपनी विधानसभा के दुगड्डा नगर पालिका और स्वर्ग आश्रम में भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने में नाकामयाब रही, वहीं सतपाल महाराज के तमाम प्रयासों के बावजूद सतपुली नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी अंजना वर्मा और चारों सभासद बड़े अंतर से चुनाव हार गई। तीनों निकायों में भाजपा प्रत्याशियों की बड़े अंतर से हार से भगवा थिंक टैंक सकते में है। चुनाव परिणामों को प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए पंचायत चुनाव से पूर्व खतरे की घंटी माना जा रहा है।
विज्ञापन

चौबट्टाखाल विधानसभा का एकमात्र निकाय होने से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सतपुली में पूरा जोर लगाया था। मतदान से पूर्व उन्होंने जनसभा कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे थे। उनके पुत्र सुयश रावत ने कई दिनों तक सतपुली में डोर टू डोर कैंपेनिंग की। इसके अलावा निवर्तमान अध्यक्ष अंजना वर्मा ने अपने कार्यकाल में बस अड्डे पर शापिंग कांप्लैक्स समेत कई काम करवाए। वह कैबिनेट मंत्री महाराज के ड्रीम प्रोजेक्ट सतपुली झील, पार्किंग समेत अनेक कामों के बूते भाजपा यहां दोबारा जीत करने को आश्वस्त थी। इसके बावजूद निवर्तमान अध्यक्ष अंजना वर्मा न सिर्फ बड़े अंतर से चुनाव हारीं, बल्कि भाजपा के चारों सभासद प्रत्याशी भी कांग्रेस प्रत्याशियों के सामने टिक नहीं सके। उधर, यमकेश्वर से भाजपा विधायक रेणू बिष्ट को निकाय चुनाव में दोहरा झटका लगा। दुगड्डा नगर पालिका और जौंक स्वर्गाश्रम नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी बड़े अंतर से चुनाव हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed