फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Before dengue hits, schools ask for fitness certificates of children

Kotdwar News: डेंगू की दस्तक से पहले स्कूलों ने मांगे बच्चों के फिटनेस सर्टिफिकेट

Mon, 05 Aug 2024 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Before dengue hits, schools ask for fitness certificates of children

विज्ञापन
कोटद्वार। डेंगू की दस्तक को लेकर हर कोई चिंतित है। निजी स्कूलों ने अभिभावकों को सरकारी अस्पताल से अपने बच्चों के फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाकर जमा कराने के लिए कहा है। कई अभिभावक अपने बच्चों को लेकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। अस्पताल में पहले ही मौसमी रोगों से ग्रसित लोगों की भीड़ है। ऐसे में बच्चों की स्वास्थ्य जांच से चिकित्सकों पर दबाव बढ़ गया है।क्षेत्र की निजी शिक्षण संस्थाओं की ओर से अभिभावकों को जो प्रारूप भेजा गया है। उसमें स्कूल में पढ़ने वाले उनके बच्चे की सामान्य स्वास्थ्य जांच के अलावा नाक-काल-गला, आंख, दांत, त्वचा आदि के संबंध में चिकित्सीय परीक्षण की रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए अभिभावक राजकीय बेस अस्पताल पहुंच रहे हैं। अभिभावक रुचि रावत, विपिन सुंद्रियाल, अजीत सिंह, रजनी, चंचल आदि ने बताया कि अस्पताल में काफी भीड़ है। खासकर बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास मरीज काफी पहुंच रहे हैं। घंटों अस्पताल में गुजारने के बाद भी बच्चों के फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं बन पा रहे हैं। वहीं, चिकित्सकों ने भी इस मामले में व्यावहारिक दिक्कत बताई। उनका कहना था कि इस समय वायरल बुखार, नजला, खांसी, पेट में गड़बड़ी, डायरिया आदि समस्या से जुड़े काफी मरीज आ रहे हैं। राजकीय बेस अस्पताल में इन दिनों औसतन 600 से 700 ओपीडी हो रही हैं। इनमें 25 से 30 फीसदी बाल एवं किशोरावस्था के मरीज शामिल हैं।




-बोले बीईओ

बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी विद्यालय पर उपलब्ध होना बच्चों के लिए बेहतर होता है, लेकिन इसे बच्चों के अभिभावकों की स्वेच्छा पर छोड़ने के लिए निजी स्कूलों को कहा जाएगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन




- अमित कुमार चंद, बीईओ दुगड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed