फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Beena Ailawadi became Ever Green Teej Queen

Kotdwar News: बीना ऐलावादी बनीं एवर ग्रीन तीज क्वीन

Sun, 04 Aug 2024 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Beena Ailawadi became Ever Green Teej Queen

विज्ञापन
कोटद्वार। लायंस क्लब डिग्निटी महिला विंग की ओर से हरियाली तीज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में बीना ऐलावादी एवर ग्रीन तीज क्वीन चुनी गईं।




लालबत्ती चौराहा स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन अनुराधा पाल और नीलम नेगी ने गणेश वंदना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रितिका अग्रवाल, नेहा गोयल, अनुराधा पाल, प्रियंका बत्रा और पारुल नेगी ने तीज के गाने पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष पारुल रस्तोगी, ऋचा जैन और गीतांजलि मैनी ने विशेष अंदाज में तंबोला खिलाया, जिसमें क्लब की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में तीन वर्गों में तीज क्वीन प्रतियोगिता हुई। जिसमें एवर ग्रीन क्वीन सीनियर वर्ग का खिताब बीना ऐलावादी, सावन क्वीन साक्षी मैनी, और सेल्फी क्वीन का खिताब परमप्रीत कौर ने अपने नाम किया। विजेताओं को क्राउन, लायंस ट्राॅफी एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। सरप्राइज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डीजे की धुन पर महिलाएं देर शाम तक थिरकतीं रहीं। अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष पारुल रस्तोगी ने सभी को तीज की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed