फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bajrang Dal and VHP workers burnt the effigy of Bangladesh government

Kotdwar News: बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने फूंका बांग्लादेश सरकार का पुतला

Sat, 30 Nov 2024 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal and VHP workers burnt the effigy of Bangladesh government

विज्ञापन
कोटद्वार। बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन कर बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर आक्रोश जताया। हिंदू संगठनों ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग उठाई।


बजरंग दल के जिला संयोजक मनोज शाह के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार दोपहर झंडा चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को रोक पाने में बांग्लादेश सरकार के विफल होने की बात कही। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में स्वामी चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर भी रोष जताते हुए उन्हें रिहा करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में बजरंग दल के जिला संयोजक मनोज शाह, विहिप के जिला मंत्री सचिन नेगी, नगर अध्यक्ष मुकेश बहुखंडी, अंकित नेगी, अमित केष्टवाल, सुमित नेगी सहित बजरंग दल एवं विहिप के कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed