{"_id":"690de94cc45283be150211ae","slug":"baijaros-roadways-bus-will-not-be-allowed-to-go-to-thalisain-warning-of-agitation-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-119656-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: थलीसैंण तक नहीं जाने देंगे बैजरो की रोडवेज बस, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: थलीसैंण तक नहीं जाने देंगे बैजरो की रोडवेज बस, आंदोलन की चेतावनी
Fri, 07 Nov 2025 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 07 Nov 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
बैजरो/बीरोंखाल। रामनगर डिपो बैजरो-दिल्ली बस सेवा को बैजरो से करीब 25 किलोमीटर आगे थलीसैंण तक ले जाने पर विचार कर रहा है। बैजरो वासियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने बस सेवा के विस्तार के लिए थलीसैंण से एक अतिरिक्त बस संचालित करने की मांग उत्तराखंड परिवहन निगम से की।
उत्तराखंड परिवहन निगम के रामनगर डिपो से बैजरो-दिल्ली बस सेवा पिछले 10 वर्षों से संचालित है। बस सेवा का न केवल स्थानीय लोगों को व्यापक लाभ मिल रहा है, बल्कि बस से परिवहन निगम को भी बेहतर आय होती है। अब परिवहन निगम के अधिकारी बस को बैजरो से 25 किमी. आगे थलीसैंण से संचालित करने पर विचार कर रहे हैं, ताकि थलीसैंण के लोग बैजरो, धुमाकोट, रामनगर के रास्ते दिल्ली आवागमन कर सकें।
वहीं, बैजरो क्षेत्र के लोगों ने इन तैयारियों पर ब्रेक लगा दिया है। लोगों का कहना है कि बैजरो से दिल्ली की बस सेवा विगत 10 वर्षों से संचालित हो रही है, लेकिन पता चला है कि इस बस सेवा को थलीसैंण तक विस्तार दिया जा रहा है। थलीसैंण से चलने वाली बस में यात्री अधिक होने पर बस सेवा का लाभ बैजरो और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को बैजरो बाजार में एकत्र हुए लोगों ने नारेबाजी करते हुए बैजरो बस सेवा को यथावत रखने की मांग की। साथ ही कहा कि इस बस सेवा का विस्तार किया गया तो जनता आंदोलन करेगी। अगर परिवहन निगम को बस सेवा को विस्तार देना ही है तो थलीसैंण से नई बस सेवा शुरू करे। इस संबंध में एक ज्ञापन रामनगर डिपो के एआरएम नवीन आर्य को भेजा।
वहीं, एआरएम ने बताया कि थलीसैंण के जनप्रतिनिधियों ने पत्र व फोन के माध्यम से बैजरो सेवा का विस्तार थलीसैंण तक करने की मांग की थी। अभी इसका सर्वे कराया जा रहा है। फिलहाल बस यथावत ही चलेगी। प्रदर्शन करने और ज्ञापन भेजने वालों में धीरेंद्र चंद, विजयपाल नेगी, नागेंद्र प्रसाद, बलवंत सिंह गुसाईं, विनोद नेगी, अनूप पटवाल आदि शामिल रहे।
.
फोटो समाचार
जारी
महिपाल पटवाल