फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bad compressor motor replaced, blood separation unit started in base hospital

Kotdwar News: खराब कंप्रेशर की मोटर बदली, बेस अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरू

Fri, 29 Sep 2023 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bad compressor motor replaced, blood separation unit started in base hospital
कोटद्वार। कंप्रेशर की मोटर बदलने के साथ ही बेस अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट ने काम करना शुरू कर दिया है। यूनिट के शुरू होने से मरीजों को प्लेटलेट्स, आरबीसी, प्लाज्मा चढ़ाने के साथ ही शरीर का पूरा खून बदलने में मदद मिल सकेगी। इस यूनिट में प्लेटलेट्स सात दिनों तक सुरक्षित रह सकेंगे। वहीं, आरबीसी, प्लाज्मा भी 35 दिनों तक सुरक्षित रखे जा सकेंगे और जरूरत पड़ने पर मरीजों को चढ़ाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में शासन ने बेस अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट के निर्माण को मंजूरी प्रदान की। वर्ष 2020 में यूनिट का भवन बनकर तैयार हुआ। चिकित्सालय प्रशासन ने मशीनों की खरीदारी कर दिसंबर, 2020 में केंद्र से लाइसेंस के लिए आवेदन किया, लेकिन उस समय बेस अस्पताल को लाइसेंस नहीं मिल पाया था। इससे लोगों को प्लेटलेट्स, आरबीसी, प्लाज्मा चढ़ाने के साथ ही शरीर का पूरा खून बदलने के लिए बड़े शहरों में जाकर महंगे दामों में उपचार कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। क्षेत्रीय जनता की मांग पर करीब तीन वर्ष के बाद केंद्र ने इसी माह बेस अस्पताल को लाइसेंस जारी किया, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण यूनिट का संचालन नहीं हो पा रहा था। जांच के दौरान कंप्रेसर पंप में खराबी पाई गई थी। बृहस्पतिवार को कंप्रेसर को बदल दिया गया है। अब ब्लड बैंक के स्टाफ को ब्लड सेपरेशन यूनिट के संचालन की जानकारी व प्रशिक्षण दी जा रही है।
विज्ञापन




.

ब्लड सेपेरशन यूनिट में इस तरह होगा कार्य



ब्लड सेपेरशन यूनिट में डोनर के ब्लड को घुमाया (मथा) जाता है। इससे पी-आरबीसी, प्लाज्मा, प्लेटलेट्स अलग-अलग हो जाते हैं। पृथक हुए प्लेटलेट्स, आबीसी, प्लाज्मा को डी फ्रिज व फ्रिज में रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड सेपरेशन यूनिट में खराब कंप्रेशर की मोटर को बृहस्पतिवार को बदल दिया गया है। पैथोलॉजी विभाग के कर्मियों की मदद से ब्लड सेपरेशन यूनिट का संचालन शुरू कर दिया गया है।



- डॉ. विजयेश भारद्वाज, प्रमुख अधीक्षक बेस अस्पताल, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed