{"_id":"70512479100995567e0c8e59438fe750","slug":"attack-of-guldar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने बच्ची पर झपट्टा मारा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार ने बच्ची पर झपट्टा मारा, घायल
लैंसडौन
Updated Thu, 18 Feb 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
तहसील के कलढूंगा गांव में बुधवार देर शाम घर के आंगन में घात लगाकर बैठे एक गुलदार ने सात साल की बच्ची पर झपट्टा मारा जिससे वह घायल हो गई। शोर होते ही गुलदार अंधेरे में भाग खड़ा हुआ। परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह बच्ची को यहां कैंट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
परिजनों के अनुसार, सात वर्षीय कनिका पुत्री सुशील कुमार निवासी कलढूंगा आम दिनों की तरह देर शाम करीब आठ बजे घर के आंगन स्थित शौचालय जा रही थी कि वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने उसका ऊपर से पैर पकड़ लिया। शोर होते ही गुलदार भाग खड़ा हुआ। अगले दिन परिजनों ने बच्ची को डॉक्टर को दिखाया। गुलदार के हमले की खबर लगते ही गांव में दहशत फैल गई। जनप्रतिनिधियों ने गांव में गश्त लगाने और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। बीडीसी मेंबर नीलम रावत और पूर्व बीडीसी मेंबर अजयपाल सिंह रावत ने वन विभाग और प्रशासन से गुलदार के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की। कहा कि भविष्य में भी गुलदार ग्रामीणों पर हमला कर सकता है। ग्रामीणों ने समय रहते उचित कदम उठाने को कहा है।