फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Army officers have been assigned the responsibility of preparing for the Agnipath recruitment rally.

Kotdwar News: सेना के अधिकारियों ने अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों की सौंपी जिम्मेदारी

Wed, 24 Dec 2025 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 24 Dec 2025 05:35 PM IST
विज्ञापन
Army officers have been assigned the responsibility of preparing for the Agnipath recruitment rally.
अधिकारियों को व्यवस्थाएं जुटाने को कहा, भर्ती स्थल का किया संयुक्त निरीक्षण
विज्ञापन

कोटद्वार। कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में 15 जनवरी से होने वाली सेना की अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को सेना के अधिकारियों ने नगर निगम सभागार में स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक की।
बैठक में निदेशक एआरओ लैंसडौन कर्नल आरएस पंवार ने कहा कि भर्ती रैली में प्रतिदिन करीब 800 युवा आएंगे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को भर्ती ग्राउंड से उनके गंतव्य रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व अन्य स्थानों तक छोड़ने के लिए बसों की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने नगर निगम से प्रवेश स्थल व भर्ती ग्राउंड में आठ मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही प्रवेश स्थल पर बने अस्थायी शौचालयों की मरम्मत कराने, ब्लीचिंग व चूने का नियमित छिड़काव करने के लिए कहा।
विज्ञापन

अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं 14 जनवरी से पहले जुटा लेने के लिए कहा गया। शिक्षा विभाग से प्रमाणपत्रों की जांच के लिए काम करने वाले लोगों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा। साथ ही अग्निशमन विभाग को फायर टेंडर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति के लिए प्रतिदिन आठ टैंकरों की व्यवस्था करने के लिए कहा गया। प्रवेश स्थल व भर्ती ग्राउंड में झाड़ी कटान व 100 मीटर के ट्रैक निर्माण के लिए लोनिवि को ट्रक व जेसीबी मशीन की व्यवस्था करने के लिए कहा। रोड रोलर की व्यवस्था पर लोनिवि के अधिकारियों ने असमर्थता व्यक्त की।

एसडीएम चतर सिंह चौहान ने सभी अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा को भर्ती स्थल के आसपास लगने वाली दुकानों पर खाद्य एवं पेय पदार्थों की जांच करने के लिए कहा। बैठक में सूबेदार मेजर मदनलाल, मेजर डॉ. मार्कंडेय मेहता, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, कोतवाल प्रदीप नेगी, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, ऊर्जा निगम की अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed