फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ardhkumbh prepration

अर्द्धकुंभ यात्रियों की परीक्षा लेगा पैदल यात्रा मार्ग

Thu, 03 Dec 2015 06:19 PM IST
यमकेश्वर
यमकेश्वर Updated Thu, 03 Dec 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
अर्द्धकुंभ मेले में हरिद्वार-बदरीनाथ पैदल यात्रा मार्ग यात्रियों की परीक्षा लेगा। मेले की तैयारी को लेकर पीडब्ल्यूडी लैंसडौन की ओर से कोई तैयारी नहीं की गई है। ऐसे में यदि मार्ग को दुरुस्त न किया गया तो कई यात्रियों के लिए यह मार्ग मुसीबत खड़ा करेगा।
विज्ञापन


कुंभ और अर्द्धकुंभ मेले में यात्री ऋषिकेश से लक्ष्मणझूला, गरुड़ चट्टी, नौठखाल, बंदरचट्टी, ढांगूगढ़, कांडी चट्टी, व्यासघाट होते हुए देवप्रयाग संगम पर स्नान करने को जाते हैं, लेकिन कौडियाला व्यासघाट मार्ग के निर्माणाधीन होने से पुराना बदरीनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों पर मलबे से अटा पड़ा है। कई स्थानों से पुश्ते ही गायब हो चुके हैं। 15 जनवरी 2016 को अर्द्धकुंभ का पहला स्नान होगा।
विज्ञापन


इस  पैदल मार्ग से यात्री देवप्रयाग संगम को जाते हैं। उन्हें देवप्रयाग पहुंचने से पहले पगडंडियों पर चलकर परीक्षा देनी होगी। यमकेश्वर के ज्येष्ठ उपप्रमुख और जिला पंचायत सदस्य मीरा रतूड़ी का कहना है कि निर्माणाधीन कौडियाला-व्यासघाट मोटर मार्ग की कटिंग के बाद से पैदल मार्ग बंदरचट्टी, ढांगूगढ़ से विजयपुर, कोटली भेल, सिमालू आदि जगहों पर मलबे से अटा है जबकि पूर्व में इस मार्ग की चौड़ाई छह फीट थी। ऐसे में अर्द्धकुंभ मेला शुरू होने से पूर्व पीडब्ल्यूडी को उक्त सड़क को दुरुस्त करना होगा जिससे यात्री सुरक्षित ढंग से आवाजाही कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौडियाला-व्यासघाट मोटर मार्ग का निर्माण लोनिवि श्रीनगर कर रहा है जिसका मलबा नीचे की ओर पैदल मार्ग पर पड़ रहा है। ऐसे में हरिद्वार-बदरीनाथ पैदल मार्ग को दुरुस्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी श्रीनगर को नोटिस भेजा जाएगा। यदि उनकी ओर से मार्ग को दुरुस्त न किया गया तो स्वयं ही पीडब्ल्यूडी लैंसडौन मार्ग को यात्रा के लिए दुरुस्त करेगी।
-दिनेश बिजल्वाण, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी लैंसडौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed