फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anuj, Asif, Vaibhav, Kajal, Pinky, Asiya stood first in their categories.

Kotdwar News: अनुज, आसिफ, वैभव, काजल, पिंकी, आसिया अपने वर्गों में रहे प्रथम

Wed, 26 Feb 2025 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Anuj, Asif, Vaibhav, Kajal, Pinky, Asiya stood first in their categories.
दुगड्डा/कोटद्वार। नगर पालिका प्रशासन की ओर से आयोजित शहीद मेले के दूसरे दिन बुधवार को शहीद दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें अनुज, आसिफ, वैभव, काजल, पिंकी, आसिया अपने वर्गों में प्रथम स्थान पर रहे। ओपन डांस प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने नृत्य की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष शांति बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर सीनियर व जूनियर वर्ग की बालक, बालिकाओं की दौड़ का उद्घाटन किया। दुगड्डा पुल से आजाद स्मृति वृक्ष व वापस दुगड्डा तक चार किलोमीटर शहीद दौड़ लगाई। सीनियर बालक वर्ग में अनुज, मोहित, आशीष, सीनियर बालिका वर्ग में काजल, अंजली, वर्षा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में आसिफ, लक्की कश्यप, वंश, जूनियर बालिका वर्ग में पिंकी, सोनिया, रिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। प्राइमरी बालक वर्ग में वैभव, समर, आरव, प्राइमरी बालिका वर्ग में आसिया, आफिया, रोहिणी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। गायन प्रतियोगिता में सोमेंद्र बड़थ्वाल, आरव बिष्ट, अनामिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। ओपन डांस बालिका वर्ग प्रतियोगिता में संस्कृति व दिव्यांशी चौधरी, बालक वर्ग में कार्तिक, आरूष, नैतिक क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर पालिका की ईओ शिवानी सालार, सभासद रेनू सुंदरियाल, सुशीला देवी, अंशु जैन, अतुल अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि राहुल जैन, सौरभ गुप्ता और पूर्व सभासद दीपक ध्यानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले के आज होंगे ये कार्यक्रम
शहीद मेले के अंतिम दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह पहले आजाद पार्क में आजाद प्रतिमा व क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत की समाधि व दुगड्डा में अमर क्रांतिकारियों की प्रतिमा में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया जाएगा। उसके बाद सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed