फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anshu and Priya were the fastest runners in 600 meter race.

Kotdwar News: 600 मीटर दौड़ में अंशु और प्रिया रहे सबसे तेज धावक

Thu, 07 Nov 2024 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Anshu and Priya were the fastest runners in 600 meter race.

विज्ञापन
कोटद्वार। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के अंतर्गत विकासखंड जयहरीखाल के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बूचाखाल में न्याय पंचायत असनखेत की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं।



बृहस्पतिवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य सर्वेंद्र कुकरेती एवं प्रधानाचार्य मधुसूदन हिंदवाण व सीमा सजवाण ने संयुक्त रूप से किया। सर्वेंद्र कुकरेती ने अंकिता ध्यानी का उदाहरण देते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में भविष्य बनाने की कई संभावनाएं हैं। मधुसूदन हिंदवाण ने खेलकूद के माध्यम से बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक संस्कृति से प्ले ग्राउंड संस्कृति की ओर मोड़ना है। उन्होंने चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी को उच्च प्रशिक्षण दिलाने की बात कही। संचालक महेंद्र गुसाईं की देखरेख में हुईं प्रतियोगिताओं के अंडर-14 बालक वर्ग की ऊंची कूद में आर्यन चौहान, गोला फेंक में अनुराग रावत, लंबी कूद में हिमांशु रावत अव्वल रहे। 60 मीटर दौड़ में प्रतीक, आयुश, सूरज, 600 मीटर दौड़ में अंशु, देवांग, अनिकेत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में सुहाना, आकृति, आरुषी, लंबी कूद में तनीषा, शिया, रिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। 600 मीटर दौड़ में प्रिया ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनिरुद्ध, बालिका वर्ग में अनीषा अव्वल रहे। इस मौके पर चिकित्साधिकारी दीवान सिंह, समाजसेवी मनोज जुयाल, शिवानी, अंजलि, रोहित कठैत, देवेश्वरी रावत, अशोक रावत, मनीष बिष्ट, अतुल, निधि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed